फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच मिनट की आंधी-बारिश से सात घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। शनिवार की रात करीब पांच मिनट के लिए आई आंधी-बारिश की वजह से हसनपुर नगर एवं ग्रामीण इलाके की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। हसनपुर की करीब एक लाख की आबादी को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। पांच बजे शाम को गुल हुई बिजली रात करीब 12 बजे ठीक हो सकी। वहीं टाउन तीन मेें फाल्ट की वजह से दो घंटे और बिजली ठप रही।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब पांच बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। केवल पांच मिनट के लिए ये सब हुआ। इसके बाद मौसम साफ हो गया लेकिन इसने बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया। उझारी स्थित 132 केवीए बिजलीघर से हसनपुर को जोड़ने वाली 33 केवीए की लाइन का खंभा टूट गया। जिसकी वजह से आपूर्ति नहीं मिल पा रही। मौसम साफ होने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली व्यवस्था सुचारू करने के प्रयास में जुट गई।
उधर, बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से शहर की एक लाख की आबादी और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की आबादी परेशान हो गई। रात करीब 12 बजे शहर की बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। जबकि टाउन तीन में रहने वाली 25 हजार की आबादी को 12 बजे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। बिजलीघर से बताया गया कि टाउन तीन की लाइन में फाल्ट है। जिस वजह से मशीन चल नहीं पा रही है। घरों में पानी खत्म हो गया। इन्वर्टर जवाब दे गए। हसनपुर की बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन



33 केवीए की लाइन में फाल्ट की वजह से बिजली व्यवस्था में दिक्कत हुई थी। लेकिन जल्द ही लाइन को सुचारू कर दिया गया।
-राजेश प्रसाद, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड हसनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें