फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 30 से अधिक मोहल्लों को दो-दो घंटों की शिफ्टों में बिजली, एक लाख की आबादी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डबल लाइन बिजलीघर के 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद शहर के 20 से अधिक मोहल्ला को दो-दो घंटे की शिफ्ट से बिजली दी जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ही देर में इन्वर्टर ठप होते ही एक लाख की आबादी गर्मी में बेहाल हो रही है। हाईवे पर रूट डायवर्जन के चलते नया ट्रांसफार्मर आने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों की माने तो रविवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर आने के बाद ही सोमवार सुबह तक बिजली व्यवस्था पटरी पर लौट सकेगी। ऐसी स्थिति में आने वाले 30 से 35 घंटे और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। शहर के डबल लाइन बिजली घर पर 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। शुक्रवार शाम ट्रांसफॉर्मर नंबर दो खराब हो गया। इसके बाद देर रात तक अधिकारी कर्मचारी ट्रांसफार्मर की खामी को दुरुस्त करने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद अधिकारियों ने बिजलीघर के दूसरे ट्रांसफार्मर से दो-दो घंटे की शिफ्ट के साथ बिजली आपूर्ति शुरू की, लेकिन भीषण गर्मी में लोगों की समस्या कम नहीं हुई।
बिजली के जाते इन्वर्टर ठप हो जाते हैं। जिसके चलते बिजली घर से जुड़े मोहल्ला बड़ा बाजार, बसवानगंज, मंडी चौब, मोहल्ला चौक, बेरियान, छेबड़ा, कटरा गुलाम अली, बाजार गुजरी, शफातपोता, कोट, बंगला, दानिशमंदान, पंजाबी कॉलोनी, डाक बंगला, जयओम नगर, पीर गढ़, बेगम सराय, प्रेम विहार, विवेकानंद कॉलोनी, दरबारे कलां, प्रवेज नगर, नानक चंद रोड के लोग गर्मी में बेहाल हैं। बीते 36 घंटे से दिक्कत झेल रहे हैं। इतना ही नहीं आने वाले 36 घंटे और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लोगों की समस्या को लेकर एक्सईएन पुनीत निगम ने डीएम राजेश कुमार त्यागी से मुलाकात की और बताया कि रूट डायवर्जन के चलते मेरठ से नया ट्रांसफार्मर आने के दिक्कत आ रही है। जिसके बाद डीएम ने एसपी को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने की बात कही है।
विज्ञापन

- 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। नया ट्रांसफार्मर मेरठ से आएगा, लेकिन रूट डायवर्जन के कारण ट्रांसफार्मर लाने में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में डीएम से मुलाकात की गई। उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। यदि रविवार की शाम तक ट्रांसफार्मर आ गया तो सोमवार की सुबह लगा दिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी। तब तक दो-दो घंटे शिफ्टों में बिजली दी जाएगी। - पुनीत निगम, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें