फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जर्जर खंभों पर दौड़ती बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली विभाग की लापरवाही कभी भी जनता पर भारी पड़ सकती है। शहर से लेकर गांवों तक लगे अधिकांश खंभे जर्जर और नीचे से गल चुके हैं। इन जर्जर खंभों के सहारे दौड़ रही बिजली किसी भी दिन बड़ा झटका दे सकती है। व्यवस्था में सुधार की जगह जुगाड़ कर काम को पूरा कर लिया जा रहा है। कुछ खंभे नीचे से गल गए हैं, तो कुछ तारों के बोझ से झुक गए हैं। अमरोहा नगर, गजरौला, हसनपुर, ढबारसी और रजबपुर क्षेत्र में लोहे के खंभों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। गले हुए खंभे कब गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


अमरोहा शहर में जगह-जगह जर्जर खंभे
अमरोहा। गांव-कस्बों की बात तो छोड़ो जिला मुख्यालय पर भी विद्युत खंभों की स्थिति बहुत खराब है। टीम ने जगह-जगह घूमकर पड़ताल की तो चौंकाने वाले हालात मिले। नगर के हाशमी नगर, रफातपुरा, बाजार, वासुदेव, किशनगढ़, डाक बंगला आदि स्थानों पर लोहे खंभे बहुत जर्जर मिले। नीचे से वह काफी हद तक गल चुके हैं। इन खंभों पर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में कब हादसा हो जाए कहा नहीं जा सकता है। कुछ जगह सीमेंट के खंभे भी क्षतिग्रस्त मिले। वहां जुगाड़ कर खंभों से लाइन संचालित कर रखी है।

कवि नगर में जर्जर हो गए 11 हजार वोल्टेज की लाइन के खंभे
गजरौला। नगर के मोहल्ला कवि नगर में 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। कई स्थानों पर लाइन के खंभे पुराने होने के कारण गल गए हैं। तेज हवा में यह खतरा रहता है कि अचानक कहीं खंभा टूट कर न गिर जाए। बिजली आते समय खंभा टूट कर गिर गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग ने पुराने होने के कारण गल चुके खंभों को बदलवाने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन


हसनपुर क्षेत्र में कभी भी गिर सकते हैं खंभे
हसनपुर। नगर क्षेत्र में विद्युत पोल बहुत खस्ताहाल हो चुके हैं। कई साल पहले लाइन खिंचने के साथ लोहे के खंभे गाढ़े गए थे। लेकिन, अनदेखी के चलते उनकी हालत खराब हो गई है। हसनपुर शहर की बात करें तो सीएचसी मार्ग, पंजाब नेशनल बैंक के पास, आंबेडकर चौक के पास लगे लोहे के पोल नीचे से काफी गल चुके हैं। जो तेज हवा में कभी गिर सकते हैं। इसके अलावा हसनपुर तहसील से जुड़े ढबारसी, आदमपुर और रहरा क्षेत्र में लोहे के खंभे गिराऊ हालत मिले। खास बात यह है कि ये खंभे उन जगह खड़े हैं, जहां से लोगों भीड़ का आती जाती है।
-
यह सही है कि कई जगह लोहे के विद्युत पोल खराब हैं। विभाग की ओर से ऐसे खंभों को बदलने का कार्य चल रहा है। शहरी क्षेत्र में आरएपीडीआरपी योजना के तहत खंभे और लाइन को बदलवाया जा रहा है। जबकि देहात में आईपीडीएस योजना से तार और खंभों को बदलने का कार्य चल रहा है। ऐसे खंभों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही बदहाल हो चुके खंभों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, एसई, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें