फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उमस भरी गर्मी के बीच गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती का सिलसिला तेज हो गया है। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों और देहात में बिजली का संकट गहरा गया है। अमरोहा नगर में ही कई मोहल्लों में बुधवार को बिजली गुल रही, जिससे लोग बेहाल हो गए। नगर के मोहल्ला दानिशमंदान, दरबारे कलां, लकड़ा, नौबतखाना, तहसील, कुरैशी व कटरा गुलाम अली में कई घंटे बिजली गुल रही। उधर, अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ लोड में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


ढबारसी और आदमपुर बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
ढबारसी/आदमपुर। क्षेत्र में बिजली की कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। ढबारसी बिजलीघर से जुड़े गांव शीतला सराय में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। सिंचाई के लिए भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। बुधवार को नाराज किसान एकत्र होकर बिजलीघर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पिछले पांच दिन से हो कटौती हो रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, देवराज, टेकचंद, जगत सिंह, इंद्रजीत, भूकन शर्मा रहे। उधर, आदमपुर बिजलीघर पर गांव के ही किसानों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि तीन दिन से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही। जिससे धान की फसल सूख रही है। धीरज कुमार, यशपाल सिंह, चमन सिंह, कैलाश, बिजेंदर, अशोक, जितेंद्र, कृष्ण, हरिराज आदि रहे। संवाद


दस दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान
उझारी। क्षेत्र के गांव ढक्का में दस दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हो रही है। मोहल्ले में एक ही हैंडपंप में जिससे पानी को लेकर मारा-मारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन





टीचर्स कॉलोनी में टूटे दो बिजली के पोल, आपूर्ति ठप
हसनपुर। नगर की टीचर्स कॉलोनी मनापुर में बुधवार की सुबह दो खंबे एक साथ टूट गए। हादसे के वक्त तारों में बिजली प्रवाहित हो रही थी, गनीमत रही कि कोई तारों की चपेट में नहीं आया। उधर, पोल टूटने से दिनभर लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। मोहल्ला वासी एवं आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह का कहना है कि कई बार बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों को फोन पर शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मोहल्ला निवासी जगदीश शरण, राजीव कुमार, राजेश कुमार, सतपाल सिंह, अशोक सिंह, विनोद गौतम, रामवीर सिंह, जयवीर सिंह लोगों का कहना है जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। संवाद
-
अचानक फिर से गर्मी में इजाफा हुआ है। जिससे लोड काफी बढ़ गया है। ऐसे में कई जगह ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्या आ रही है। हालांकि, विभागीय टीम फाल्ट की सूचना पर तत्काल पहुंचकर उसे ठीक कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं की समस्याओं को समय से दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें