फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर के सामने कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा में घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला को कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। कैंटर चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि साठ वर्षीय जयवंती शनिवार दोपहर को अपने घर के सामने टहल रही थी। सड़क पार करते समय कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मृतका ने अपने पीछे दो बेटे कैलाश एवं दिनेश और दो बेटी सविता व रेखा को छोड़ा है। वृद्धा के पति की भी तीन साल पहले मौत हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कैंटर को कब्जे में ले लिया है। कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें