फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाभी से प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर की थी बड़े भाई की हत्या, जमीन हड़पने का भी था इरादा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाभी के साथ प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर छोटे भाई ने गला रेतकर बड़े भाई की हत्या की थी। आरोपी का उसकी जमीन हड़पने का भी इरादा था। आरोपी को गिरफ्तार कर एएसपी राजीव कुमार ने घटना का खुलासा किया है। घटना में प्रयुक्त फावड़ा और खुरपी बरामद की गई है।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव में पैंतीस वर्षीय किसान की 27 अप्रैल की रात को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर के परिसर में पड़े कूड़े के ढेर से बरामद किया गया था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर किसान के दो छोटे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। एएसपी राजीव कुमार ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि छोटे भाई ने ही बड़े भाई की हत्या की थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बड़े भाई की पहली पत्नी की मृत्यु होने के उपरांत भाई ने दूसरी शादी की थी। तीनों भाई के परिवार एक ही घर में रहते हैं। हमारे पास लगभग 12 बीघा जमीन थी। बड़े भाई ने पहली पत्नी के इलाज कराने में पहले तीन बीघा जमीन बेच दी थी। इसके बाद फिर तीन बीघा जमीन कर्ज चुकाने के नाम पर बिना मेरी मर्जी के नौ लाख रुपये में बेच दी और सारा रूपये भी हड़प लिया था। इसी बात को लेकर भाई से अक्सर विवाद रहता था। उसकी पत्नी से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बारे में भाई को शक हो गया था। इसलिए भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। भाई की हत्या के बाद उसकी पत्नी से संबंध और मजबूत करने और उसके हिस्से की जमीन अपने नाम कराने के इरादे से 27 अप्रैल की रात को सोते समय उसकी फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी और शव को कूड़े के ढेर में दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें