फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आठ आरा मशीनें उखड़वाईं, सामान कब्जे में किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। वन विभाग की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब आठ मशीनों को उखड़वाया गया। आरा मशीन संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गांव बावनखेड़ी में बड़े पैमाने पर आरा मशीनों का संचालन किया जाता है। अधिकांश आरा मशीनें अवैध रूप से संचालित होती हैं। कुछ दिन पूर्व मामले की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि कई आरा मशीनें अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं। इन मशीनों पर प्रतिबंधित समेत अन्य पेड़ों की लकड़ियां भी काटी जाती हैं। बुधवार को डीएम के आदेश पर वन रेंजर नरेश कुमार, डिप्टी वन रेंजर सुमित कुमार राठी, वन दरोगा पलटराम, वन कर्मी ताहिद हुसैन टीम के साथ गांव बावनखेड़ी पहुंचे। यहां पर अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि गांव बावनखेड़ी में शहजाद, नदीम, अजीम, सालिम, ताहिर, साजिद, शानू, रिजवान व अकबर के द्वारा अवैध रूप से संचालित की जा रही आरा मशीनों को उखाड़कर सामान कब्जे में कर लिया। इस दौरान आठ आरा मशीनों को उखाड़ा गया है। दो लोगों द्वारा बनाए गए आरा मशीनों के फाउंडेशन को नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें