फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आशा वर्कर समेत आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में हालात बिगड़ सकते हैं। स्थिति ये है कि रविवार को भी जनपद में आशा वर्कर समेत आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मार्च से अब तक मिले मरीजों की संख्या 98 हो गई है। जबकि 57 सक्रिय चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अमरोहा, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा और डीसीएच में केवल 82 लोगों ने कोरोना जांच कराई गई। जबकि तीन दिन पहले आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें अमरोहा में 1, धनौरा में 4, जोया में 3 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को खांसी, बुखार जुखाम के लक्षण थे। अब सर्विलांस टीम मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जुटा रही है। सीएमओ ने बताया कि मार्च से लेकर अब तक कोरोना के 98 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 57 ठीक हो गए हैं। फिलहाल जिले में 41 मरीज सक्रिय चल रहे हैं। जबकि कंटेंटमेंट जोन 48 बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें