फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ मुंह खोलने वाले के पीछे लगा दी जाती है ईडी : नसीमुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ मुंह खोलता है, उसके पीछे ईडी लगा दी जाती है। सीबीआई से डराया जाता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। परिसीमन के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता ने क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर में एक होटल में प्रेस वार्ता की। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। दोनों ही सरकार जनता के हित में कोई कार्य नहीं कर रही हैं। जो कोई सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई को लगा दिया जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी इसलिए ही परेशान किया जा रहा है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जब वह प्रदेश के गन्ना मंत्री थे, गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान नहीं करने पर चीनी मिल मालिकों को उठा कर जेल में बंद करा दिया गया था। ब्याज सहित भुगतान कराया था, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। मिल मालिक मुख्यमंत्री के आवास पर जाते हैं। उनके खिलाफ बोलने की किसी की हिम्मत नहीं है।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव आ रहे हैं। जिनको पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। परिसीमन हो जाने के बाद सभासद, अध्यक्ष और महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद उन्होंने गजरौला के एक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।इस मौके पर प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, मुकेश यादव, शमीम अय्यूब, सुखराज सिंह, आसिम अली साबरी, खुर्रम चौधरी, अफसर अली वारसी, फैज आलम राइनी, सत्तार सैफी, सचिन चौहान, जयपाल सिंह जाटव, हरिओम पुष्कर, दीपक जाटव, आफाक खान, विनोद कुमार सक्सेना, अफसर अली सैफी, यासिर अंसारी, मंगल गुर्जर,राजेंद्र त्यागी, महिपाल सिंह, सुहैल खान, फैजान खान, इमरान जावेद, फहीम सिद्दीकी, मनोज कटारिया, वाहिद अली सैफी, ओमप्रकाश शर्मा, मानव त्यागी, एम पी शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें