फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मूसलाधार बारिश से हाईवे से लेकर गली- मोहल्ले जलमग्न

Wed, 12 Jul 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले पांच दिनों से मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिले भर में झमाझम बारिश हुई। अमरोहा शहर में रुक-रुककर बारिश हुई। दोपहर बाद बारिश नहीं हुई। उधर, गजरौला व हसनपुर में मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। गजरौला में हाईवे से लेकर गली-मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को जल भराव से बचने के लिए डिवाइडर का सहारा लेना पड़ा। गजरौला ब्लॉक, सीएचसी, मंडी स्थल और थाना परिसर पानी से लबालब हो गया। कई मोहल्लों में दुकानों में पानी भर जाने के कारण लोग बाल्टी से निकालने में लगे रहे। मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर दूर-दूर तक भरे पानी को देख लग रहा था जैसे किसी नहर या नदी का पानी आ गया हो। हाईवे और सर्विस रोड पर भरा पानी कांवड़ियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन भी रेंग-रेंगकर निकल रहे थे।
विज्ञापन





बारिश से कटने लगा कांवड़ियों के लिए बनाया वैकल्पिक मार्ग
गजरौला। शहवाजपुर डोर के निकट हाईवे की टूटी पुलिया के बराबर में कांवड़ियों के गुजरने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया। मगर मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से कांवड़ियों के लिए बना वैकल्पिक मार्ग का काफी हिस्सा पानी के बहाव के साथ कट गया। साइड में गड्ढे बन गए। बारिश से हो रहे वैकल्पिक मार्ग के कटान को रोकने के लिए हाईवे चौड़ीकरण की निर्माण कंपनी ने प्लास्टिक के कट्टों में मिट्टी भरवा कर किनारे पर लगवाया। इसके अलावा एलआईसी ऑफिस के सामने सर्विस लेन के निकट बारिश के पानी के तेज बहाव से हाईवे की साइड कट गई। उसमें जगह-जगह गड्ढे बन गए। कटान रोकने के लिए जल्द ही कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो हाईवे के लिए भी खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें