गंगा स्नान करने आए श्रद्धालू के शिविर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आसपास के श्रद्धालुओं और सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना तिगरी गंगा मेले में सेक्टर 13 की है। यहां पर एक श्रद्घालू परिवार का शिविर लगा था।
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिससे शिविर में जल रही मोमबत्ती ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों ने शिविर को चपेट में ले लिया। आग लगती देख आसपास के श्रद्धालू भाजपा नेता रोहित चौहान उनके साथी अंकित, राहुल, सुमित आदि दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग बुझाई। मगर तब तक श्रद्धालू का तिरपाल, रजाई, गद्दे जल गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि आग लगने की जानकारी पर दमकल कर्मी मौके पर गए थे। तब तक आग बुझा ली गई थी।