फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर अज्ञात वाहन में कैंटर घुसने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर कांकाठेर के निकट आगे चल रहे अज्ञात वाहन में कैंटर घुस जाने से उसके चालक संजीव (34) पुत्र तेज सिंह की मौत हो गई। मथुरा के घसियागढ़ी गांव निवासी कैंटर चालक उत्तराखंड के सितारगंज से डाक पार्सल लाद कर दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के गांव घसियागढ़ी निवासी तेज सिंह का बेटे संजीव कुमार कैंटर चालक थे। वह डाक पार्सल ले जाने वाली गाड़ी चलाते थे। बुधवार की रात वह उत्तराखंड के सितारगंज से कैंटर में डाक पार्सल लाद कर दिल्ली जा रहे थे। रात तीन बजे गजरौला थाना क्षेत्र में कांकाठेर के निकट पेट्रोलपंप के पास उनको अचानक नींद की झपकी आ गई। कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गया। चालक संजीव अपनी गाड़ी में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैंटर में फंसे चालक संजीव को बमुश्किल बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल होने के कारण तुरंत गजरौला सीएचसी लेकर आए। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मौत की खबर संजीव के परिजनों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें