फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूर होगी 1359 परिवारों की पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। गंगेश्वरी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढबारसी में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन और जल जीवन मिशन योजना के तहत 3.92 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका फायदा 1359 घरों को पहुंचेगा। ओवरहेड टैंक के बन जाने से गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। 21 सितंबर 2024 तक कार्य पूरा किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ढबारसी में कुल आबादी करीब 10 हजार है। जबकि 6440 मतदाता हैं। ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों द्वारा ओवरहेड टैंक की मांग वर्षों से की जा रही थी। जिसे देखते हुए सरकार द्वारा गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने का निर्णय लिया। जल निगम के अंतर्गत कार्यदायी संस्था ओम इन्फ्रा लिमिटेड द्वारा गांव में सरकारी अस्पताल के ठीक सामने ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। 22 मार्च 2023 को ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य शुरू किया गया था। ओवरहेड टैंक स्टैंड तक बन चुका है। उसमें कार्य चल रहा है। जबकि अबतक पाइपलाइन बिछाने का पचास प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। घरों में पानी के कनेक्शन कराए जा रहे हैं।
ओवरहेड टैंक चालू हो जाने के बाद इसका फायदा गांव के 1359 घरों को पहुंचेगा। लोगों को उम्मीद है कि प्रस्तावित समय के भीतर ही ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो जाए और लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सके।
विज्ञापन






क्या बोले ग्रामीण

बयान-गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बन जाने से ग्रामीणों को इसका फायदा मिलेगा।



मोहम्मद आरिफ, ग्राम प्रधान ढबारसी
बयान-वर्षों से गांव में ओवहेड टैंक के निर्माण की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए अब ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन




इरकान अली, ग्रामीण

बयान-गांव में बन रहे ओवरहेड टैंक का कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। जिससे लोगों को शुद्ध पानी मुहैया हो सके।



-राजीव गोयल, पूर्व प्रधान पति ढबारसी
बयान- गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण हो रहा है। यह बहुत ही खुशी की बात है। लेकिन कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

करन सिंह कश्यप, पूर्व प्रधान ढबारसी

क्या बोले जिम्मेदार

-ग्राम पंचायत ढबारसी में ओवहेड टैंक का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। प्रस्तावित समय सीमा के भीतर ही कार्य पूरा कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें