सैदनगली। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अमरोहा के पदाधिकारियों द्वारा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओमकर सिंह कटारिया ने कहा कि देश के देश में आर्थिक सुधारों के लिए पहचाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का निधन कांग्रेस पार्टी और भारत देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई होना असंभव है। डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री रहते हुए देश की जनता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। मनरेगा से सूचना का अधिकार तक की योजना उन्होंने चलवाई। उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर जिला सचिव राजपाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम पुष्कर, अफसर अली सैफी, जिला सचिव हरस्वरूप प्रधान, नगर अध्यक्ष राजपाल सैनी, मांगेराम, सुमित कुमार बेगराज, अनमोल रहे। संवाद