फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक के घर की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध मावी व रतनपाल भाटी की हत्या के मास्टर माइंड सिंभावली के बिरसिंहपुर गांव निवासी अशोक के घर की पुलिस एक दो दिन में कुर्की करेगी। पुलिस को कुर्की की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन


बीते साल नौ अक्तूबर की रात गजरौला थाना क्षेत्र के गंगा पार गांव गुलालपुर का जंगल दोहरे हत्याकांड से थर्रा उठा था। बदमाशों ने मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध मावी व नोएडा के बोड़ाकी गांव के रहने वाले रतनपाल भाटी की नल के हत्थे, बलकटी से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया, जब दोनों गंगा के खादर में फार्म हाउस पर सो रहे थे। हत्यारे बदमाश फार्म हाउस के नौकर हापुड़ जिले के नया गांव निवासी जीतपाल को अधमरा कर छोड़ गए थे। दोहरे हत्याकांड का आरोप हापुड़ जिले के गांव बिरसिंहपुर निवासी अशोक पर है। वह घटना का मास्टर माइंड बताया जाता है। उसने जमीनी रंजिश में अपने साथियों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया।
25 हजार के इनामी अशोक की गिरफ्तारी में नाकाम पुलिस ने बीते साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में न्यायालय से उसके घर की कुर्की की अनुमति मांगी। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर करीब एक महीने की मोहलत दी कि अदालत में हाजिर नहीं होने पर उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा। मगर वह न तो पुलिस के हत्थे चढ़ा और न ही उसने अदालत में आत्मसमर्पण किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि एक दो दिन में आरोपी के घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन


कुर्की से पहले हापुड़ डीएम को अवगत कराएगी पुलिस
दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक के घर की कुर्की करने से पहले गजरौला थाना पुलिस हापुड़ जिले के डीएम को अवगत कराएगी। अमरोहा डीएम और एडीएम ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कुर्की करने से पहले हापुड़ के डीएम को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया जाए। इसके बाद ही मास्टर माइंड की संपत्ति को कुर्क किया जाए। इसके लिए खुद गजरौला थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह हापुड़ जाएंगे। उनका कहना है कि डीएम को अवगत कराने के बाद हापुड़ एसपी से मिलकर पुलिस बल मुहैया कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें