अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए गंभीरता से काम करने की जरुरत है। अधिशासी अधिकारी और डीपीआरओ सुक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर लें। ताकि संचारी रोगों के संक्रमण से रोकथाम की जा सके। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए तैयारी को परख रहे थे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग पूरी तरह कार्ययोजना के अनुसार काम करे। अधिकारी क्षेत्र में निकलें। वास्तविक स्थिति को जानने की कोशिश करे। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रामक रोगों से प्रभावित मरीजों का सर्वे करेंगे। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को उपलब्ध कराए। नगर और देहात में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग को बेहतर तरीके से कराए। डीपीआरओ वाचस्पति झा को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। वरना कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। आशा और आंगनगाड़ी कार्यकर्ता देहात में सर्वे करेंगी। बीमार व्यक्तियों की सूची तैयार करेंगेे। नालियों को ढकने औश्र जल भराव वाले स्थानों में चूने का छिड़काव कराएं। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश आदि रहे।