कावंड़ियों की सुरक्षा से न हो कोई खिलवाड़ : डीएम
- यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम-एसपी ने किया रूट का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा/गजरौला। कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने जोया चौराहा से चौकी ब्रजघाट तक निर्धारित रूट का निरीक्षण कर कांवड़ियों के सुगम आवागमन एवं यातायात की सही व्यवस्था के लिए संबंधितों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
रविवार को जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जोया चौराहे से चौकी ब्रजघाट तक निर्धारित रूट का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान यातायात डायवर्जन के बाद ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधितों को निर्देश देते हुए कहा कि रूट डायवर्जन में कोई भी कोताही न हो। कांवड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कैमरों की मदद से 24 घंटे सातों दिन सतर्क रहकर व्यवस्था की निगरानी करें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। कांवड़ियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था चौकस रखी जाए।