फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कबड्डी प्रतियोगिता में भीकनपुर शुमाली के खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 22 Oct 2024 05:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा) सोमवार को सिहाली जागीर न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता हसनपुर मार्ग पर एक निजी स्कूल के मैदान पर की गई। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सिहाली जागीर के संविलियन विद्यालय की लुबना प्रथम, बालक वर्ग में इसी विद्यालय का अयान प्रथम स्थान पर रहा। जूनियर में बालिका वर्ग की
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में संविलियन विद्यालय की सोफिया प्रथम, बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर शुमाली का अमन प्रथम स्थान पर रहा। लंबी कूद में संविलियन विद्यालय सिहाली जागीर की निशा, बालक वर्ग में सिहाली जागीर के संविलियन विद्यालय के अयान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर लंबी कूद में संविलियन विद्यालय सिहाली जागीर की सेाफिया व बालक वर्ग में भीकनपुर शुमाली का अमन प्रथम स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग व बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भीकनपुर शुमाली के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका व बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर शुमाली के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ब्रजपाल सरन, यासीन, शराफत हुसैन, मोमराज सिंह, मनोज कुमार, मिथलेश आदि का योगदान रहा।
एलटी लाइन बदले जाने के कारण बाधित रहेगी आपूर्ति

गजरौला। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को टाउन-3 के टीचर कॉलोनी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शट डाउन लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी काम करेंगे। टाउन-2 में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, टाउन-1 के विजय नगर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे एलटी लाइन बदले जाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें