फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काट रही महिला पर कुत्तों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। अब घास काट रही महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बुरी तरह से महिला घायल हो गई। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चामुंडा रोड कायस्थान निवासी नन्हे की 35 वर्षीय पत्नी नसीमा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक रिश्तेदार महिला रसीदन के साथ जंगल में घास काटने गई थी। दीपपुर मार्ग की दिशा में 8 से 10 कुत्तों के झुंड ने नसीमा पर हमला कर दिया जबकि चीख-पुकार सुनकर रसीदन बेहोश हो गई। कुत्तों के हमले में नसीमा बुरी तरह से घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास काम कर रहे लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कुत्तों को दौड़ाया। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि आवारा कुत्तों के हमले में महिला घायल हुई है। उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए करीब एक माह पूर्व वन विभाग की टीम को निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अभीतक कितने कुत्ते पकड़े हैं। इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। इस मामले को गंभीरता से लेकर कुत्तों को पकड़वाने का काम किया जाएगा।-सुधीर कुमार, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें