फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डॉक्टर बोला मैं अब शराब नहीं पीयूंगा, वीडियो वायरल

Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर बोला मैं अब शराब नहीं पीयूंगा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

रहरा। क्षेत्र के गांव मटीपुरा पीएचसी पर तैैनात प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार का शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं अब शराब नहीं पीयूंगा। दो दिन पूर्व पीएचसी में मरीजों ने चिकित्सक पर शराब पीकर अस्पताल में बैठने का आरोप लगाया था। मेज पर शराब की बोलत व गिलास भी रखा हुआ था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की थी। यह वही चिकित्सक है जो धनौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान डीएम को शराब पीते हुए मिला था। जिसके बाद चिकित्सक को निलंबित कर दिया गया था। दो दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान शराब पीने का चिकित्सक पर फिर आरोप लगा था। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया था। शुक्रवार के वायरल वीडियो में चिकित्सक किसी से वार्ता कर रहे हैं। जिसमें यह कह रहे हैं कि मैं अब शराब नहीं पीयूंगा। वायरल वीडियो भी मटीपुरा सीएचसी का बताया जा रहा है। एसीएमओ डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि दो दिन पूर्व मिली शिकायत की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। शासन स्तर से ही कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें