फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोटरी क्लब आस्था के संस्थापक अध्यक्ष व चिकित्सक डाॅ. विनोद अग्रवाल का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर के मशहूर चिकित्सक, समाजसेवी व रोटरी क्लब आस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा. विनोद अग्रवाल का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके घर सांत्वना देने के लिए गणमान्य लोगों, रिश्तेदारों व परिचितों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


हसनपुर के मोहल्ला महल निवासी चिकित्सक डाॅ. विनोद कुमार अग्रवाल का जन्म 31 मार्च 1939 को डाॅ. शांति स्वरूप अग्रवाल के घर हुआ था। डाॅ. शांति स्वरूप अग्रवाल भी पेशे से चिकित्सक थे। डाॅ. विनोद कुमार अग्रवाल ने वर्ष 1963 में एमबीबीएस की परीक्षा किंग जॉर्ज काॅलेज लखनऊ से उत्तीर्ण की थी। कस्बा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार सक्सेना ने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने तीन वर्ष तक सरकारी मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवा दी थी। इसके बाद वर्ष 1966 से वह नगर के मोहल्ला महल में खुद के अस्पताल में प्रैक्टिस करने लगे थे।
वर्ष 1973 से निरंतर रोटेरियन के रूप में मंडल 3100 के उच्च पदों पर व अनेकों बार क्लब अध्यक्ष रह कर जनमानस की सेवा करते रहे। बीमार रहने की वजह से उनके बेटे डाॅ. पल्लव अग्रवाल उन्हें अपने साथ मुरादाबाद ले गए थे। डाॅ. पल्लव अग्रवाल मुरादाबाद में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। बृहस्पतिवार की सुबह को डाॅ. विनोद कुमार अग्रवाल का मुरादाबाद में निधन हो गया। डॉ. पल्लव अग्रवाल के छोटे भाई पंकज अग्रवाल अमेरिका में इंजीनियर हैं। जबकि डाॅ. पल्लव अग्रवाल का बेटे डाॅ. सोमिल अग्रवाल व उनकी पत्नी डाॅ. संचिता अग्रवाल भी चिकित्सक हैं। वृंदावन के सरकारी अस्पताल में उनकी तैनाती है।
विज्ञापन

-



मेधावी बच्चों को करते थे प्रोत्साहित
डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल के 85 वर्षीय मित्र डाॅ. सत्यस्वरूप गुप्ता ने बताया कि वह मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के प्रोत्साहित करते थे। निर्धन छात्रों की आर्थिक मदद करते थे। वह डिस्पेन्सिंग चिकित्सक थे। कभी पर्चे का कोई पैसा नहीं लेते थे। चिकित्सीय पेशे में होने के साथ-साथ उनके अंदर समाजसेवा की भावना अधिक थी।
-



शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल के निधन की सूचना उनके छोटे बेटे पंकज अग्रवाल को दे दी गई है। पंकज अग्रवाल अमेरिका इंजीनियर हैं। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह तक वह हसनपुर पहुंच पाएंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे ब्रजघाट में डाॅ. विनोद कुमार अग्रवाल के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें