अमरोहा। चुनाव संपन्न होने के बाद अब मतगणना को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। शनिवार को डीएम एवं एसपी ने मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण का सुरक्षा कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जिले में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव संपन्न हो गया है। जिसके बाद ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। जिन पर सुरक्षाबलों का लगातार पहरा बना हुआ है। विधानसभा वार रखी गई सभी ईवीएम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। साथ ही कांग्रेस एवं सपा गठबंधन के कार्यकर्ता भी ईवीएम सुरक्षा निगरानी कर रहे हैं। शनिवार की शाम डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा निगरानी भी जांची। इस दौरान उन्होंने एजेंटों से भी सुरक्षा के संबंध में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने मतगणना के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सुनीता कुमारी, पुष्कर नाथ चौधरी एवं सीओ आदि मौजूद रहे। संवाद