फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम ने जानकारी न दे पाने पर बीसीपीएम का रोका वेतन

Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने शुक्रवार को रहरा सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीपीएम पूरी जानकारी नहीं दे पाए, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, टीवी रोगियों, ई-कवच पोर्टल सहित विभिन्न चलाये जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति देखी। कहा कि आयुष्मान योजना के जो छूटे हुए लाभार्थी हैं। विकासखंड अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क कर कैंप लगाकर सभी का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाया जाए। टीकाकरण के संबंध निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी टीकाकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। घर-घर जाकर समय से सभी को टीका मिले। कोई भी गर्भवती व नवजात शिशु को आवश्यक टीका से वंचित न रखा जाए। डीएम ने टीवी प्रयोगशाला में पहुंच कर 24 व 25 अगस्त में की गई जांच की संख्या व रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली। पॉजिटिव मरीजों के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि जहां-जहां पर ज्यादा मरीज टीवी के मिल रहे हैं। उनको चिह्नित करके आवश्यक दवाई उपलब्ध कराया जाए। यहां उपजिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें