फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी पहुंचकर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में 11 घंटे के भीतर प्रसव के बाद चार नवजात शिशुओं की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर प्रकरण की जांच की। स्टाफ नर्स, एएनएम, चिकित्साधीक्षक से अलग-अलग जानकारी ली। सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द जांच को पूरा कराया जाए। जिस अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही सामने आएगी। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी ने सीएचसी पहुंचकर चार नवजात शिशुओं की मौत के पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जांच टीम द्वारा यह भी जांच किया जाए कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी द्वारा गर्भवती महिलाओं को गर्भ ठहरने से जन्म होने तक दिए जाने वाले टीके, आयरन, कैल्शियम और पूरक पोषाहार दिया गया है या नहीं। यदि लापरवाही की गई है तो डीसीपीएम और सीडीपीओ और अन्य लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी /निलंबन की कार्रवाई की जाए। किसी भी तरह से लापरवाही सहन नहीं की जाए। डीएम ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को जल्द सही करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रसव का मामला बहुत ही गंभीर होता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। छोटी से छोटी बातों को भी गंभीरता से लेकर जांच पूरी कराकर, यदि खून की कमी है तो उसे पूरा करवाकर ही प्रसव कराया जाए। इस मौके पर एसडीएम सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें