गजराैला। डीएम व सीडीओ ने ने हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। यहां पर पौधरोपण कैस तैयार की जाए। बीज कैसे डाला जाए, इसकी जानकारी ली। औषधीय, फलदार सब्जी उगाने का आह्वान किया।
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण किया। पौधरोपण किस तरह तैयार की जाए इसकी जानकारी ली।
प्रथम तौर पर कौन सी प्रक्रिया की जाएगी और बीज कहां डाला जाएगा सभी बिंदुओं पर एक-एक करके निरीक्षण कर संगठन की महिलाओं से जानकारी ली। इससे पूर्व डीएम ने कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। संगठन की महिलाओं से कहा कि जिनकी मांग अधिक हो वही सब्जी तैयार करें। जिससे अच्छी आमदनी हो सके। महिलाओं से आह्वान किया कि अच्छी तरह प्रशिक्षण लेकर काम करें। औषधीय व फलदार सब्जी के पौधे गुणवत्तापूर्ण इस हाईटेक नर्सरी के माध्यम से उगाए। कहीं पर भी समस्या आती है तो कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक भी सहयोग करेंगे। इस मौके पर सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि माैजूद रहे।