फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले को लेकर डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसको लेकर मंगलवार को डीएम ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि पिछली बार रह गई कमियों से सबक लेते हुए इस बार आयोजन और भी भव्य रूप से होना चाहिए।
विज्ञापन

नवंबर में तिगरी मेले का आयोजन होगा। इसको लेकर संबंधित विभागों को तैयारी की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने तैयारियों की समीक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि पिछली बार मेले का भव्य आयोजन किया गया था। सुधार की गुंजाइश हमेशा होती है। इस बार मेला और भी भव्य होना चाहिए। समय रहते सभी तैयारियों को पूरा कर लें। शौचालय, घाट, सड़क और बिजली को लेकर तैयारी शुरू कर दें। घाट व शौचालयों की व्यवस्था ठीक से हो। वॉच टावर को मजबूती के साथ बनाया जाए। गहरे पानी से बचाव को बल्लियां लगा दें।
सांस्कृतिक कार्यक्रम पहले से और बेहतर हाें। खेलों का आयोजन भी किया जाए। मेले में गुम होने वाले लोगों के लिए खोया-पाया केंद्र पर इस तरह की व्यवस्था हो कि स्क्रीन पर खोए हुए व्यक्ति का फोटो भी दिखाया जा सके। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा। बैठक में मेला अधिकारी एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें