फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीएम व सीडीओ ने परखी गोशालाओं की व्यवस्था

Fri, 10 May 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी और सीडीओ अश्वनी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कताई मिल याहियापुर की गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोवंशों को सूखा भूसा खिलाया तो कार्रवाई की जाएगी। भूसे के साथ हरा चारा जरूर दिया जाए। उन्होंने कहा कि चारे के साथ खली एवं चोकर की भी व्यवस्था होनी चाहिए। गर्मी से बचाव को पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि तालाब में पानी की व्यवस्था जरूर रखें। बीमार पशुओं का समय से उपचार कराएं। धूप के दौरान पशुओं के लिए छांव की व्यवस्था जरूर रखें। पशुओं को धूप में न बांधा जाए। वहीं, सीडीओ ने मंडी धनौरा के चुचैला कलां में हो रही गोशाला की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने गोशाला के निर्माण को पांच दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें