फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी जुलूस में डीजे व जेनरेटर पर प्रतिबंध : अनवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

मुस्लिम कमेटी के संयोजन में जश्ने-ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी हो चुकी है। विशाल जुलूस मोहम्मदी में इस बार वाहनों में केवल छोटा हाथी (टाटा मैजिक) ही शामिल रहेगा। एक गाड़ी पर केवल एक लाउडस्पीकर रहेगा। जुलूस में शामिल झंडों में लोहे या स्टील के पाइप का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
जुलूस की तैयारियों को लेकर बैठक शनिवार रात मोहल्ला कोट स्थित अदनान मशरूर के आवास पर हुई। मुस्लिम कमेटी के सरपरस्त व कन्वीनर जुलूस सरताज आलम मंसूरी ने बताया कि मुस्लिम कमेटी के नेतृत्व जुलूस मोहम्मदी सोमवार को निकलेगा। बाद नमाजे जोहर जामा मस्जिद से अकीदत और एहतराम के साथ शुरू होकर परंपरागत रूप से अपने पूर्व निर्धारित रूट से टाउन हॉल पहुंचकर दुआ के बाद समाप्त हो जाएगा। जुलूस के संचालन की जिम्मेदारियां मुस्लिम कमेटी पदाधिकारियों और अराकीन को सौंपी गई। कहा, बिना अनुमति कोई छोटा हाथी जुलूस में शामिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के संचालन के लिए टीम में जुलूस का कमांडर मोहम्मद हुसैन एडवोकेट को, कन्वीनर्स इजलास सैयद अली इमाम रिजवी और उनकी टीम, जुलूस की सुरक्षा के लिए दस्ता-ए-अय्यूबी, दस्ता-ए-आफताब का गठन किया गया। इनके अतिरिक्त इंतेजामिया कमेटी और संयोजक जीप की टीम भी बनाई गई हैं। जुलूस में नातिया कलाम और मुस्लिम कमेटी द्वारा तय किए गए नारे ही लगाए जाएंगे। पहले की भांति डीजे पर इस बार भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष हाजी खुर्शीद अनवर ने की जबकि संचालन चेयरमैन मंसूर अहमद एडवोकेट ने किया। इस दौरान महासचिव हाजी अब्दुल कय्यूम राईनी, उवैस मुस्तफा रिजवी, सभासद फहीम शाहनवाज, इकबाल खान अमरोहवी, शाहरुख खान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें