फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले को मिली 2632 मीट्रिक टन खाद, 22 सोसायटियों पर पहुंची, 23 सोसाइटी अभी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार चल रही खाद की किल्लत कुछ कम होने की संभावना है। जनपद को 2632 मीट्रिक टन एनपीके डाई की रैक मिल गई है। आनन-फानन में 22 सोसाइटियों पर खाद पहुंचा दी गई है। जबकि 23 सोसाइटी अभी खाली पड़ी है। कृषि विभाग बृहस्पतिवार को सभी सोसाइटी व इफ्को की दुकानों पर खाद उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है। साथ ही जरूरत के हिसाब से 2600 मीट्रिक टन खाद की डिमांड और भेजी गई है।
विज्ञापन

खेती किसानी के लिए किसान परेशान हैं। गेहूं की बुवाई के लिए खाद नहीं मिल रही है। सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी खाद न पाकर मायूस लौट रहे हैं। इससे किसानों में आक्रोश है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले में 45 सोसाइटी है। जबकि 50 इफ्को की दुकानें हैं। बुधवार को 2632 मीट्रिक टन एनपीके की रैक मिल गई है। देर शाम तक 22 सोसाइटी पर खाद पहुंचा दी गई है। बाकी बची सोसाइटी व इफ्को की दुकानों पर बृहस्पतिवार को खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस खाद के मिलने के बाद जिले के 70 फ़ीसदी बुवाई की पूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही 26100 मीट्रिक टन खाद की डिमांड और की गई है। जिसके आने के बाद जिले में पूरी तरह से खाद की किल्लत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें