फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कोरोना किट का वितरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। कांग्रेस के जिला महासचिव व हसनपुर विधानसभा के प्रभारी खुर्रम चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार कोरोना संक्रमण की दूूसरी लहर में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। केंद्र सरकार की नाकामी की वजह से लाखों लोगों ने अपने जीवन से हाथ धोया है। वह पार्टी द्वारा आयोजित सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों से संपर्क किया और कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर उनको कोरोना उपचार में काम आने वाली किटों का वितरण किया गया। खुर्रम चौधरी का कहना था कि कांग्रेस समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलती है और जाति व धर्म की राजनीति नहीं करती है। इस मौके पर इमरान जावेद, अफसर अली, माजिद चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें