फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो पक्षों में विवाद, युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के मोहल्ले में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रेफर कर दिया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति का बड़ा बेटा होने के कारण मजदूरी करता है। उनका मोहल्ले के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। घटना दो दिन पुरानी है। बुधवार की दोपहर को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट की गई। देरशाम मजदूरी से वापस आ रहे युवक को दबंगों ने पकड़ लिया। मारपीट के बाद धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। परिजन घायल को सीएचसी ले गए। जहां से उसे रेफर कर दिया।
परिजनों का कहना है कि पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से ही मुकदमेबाजी चल रही है। युवक ने पहले बताया था कि उसने स्वयं ही प्राइवेट पार्ट काटा है, लेकिन अब दूसरी कहानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें