अमरोहा। कृष्णा बाल मंदिर इंटर काॅलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें डक रेस में अबुजर पहले, तहरीर दूसरे, फरहान तीसरे, बैलेंस रेस में दिशा पहले, तमीना दूसरे व खुशी तीसरे, फ्रॉग रेस में अब्बास जैदी पहले, मोहम्मद अब्बास दूसरे, डाबर नाजिर तीसरे, शतरंज के जूनियर बालिका वर्ग में ईशा पहले, एकता दूसरे स्थान पर रहे। खेल प्रतियोगिता की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने पहले दिन शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर एवं शपथ दिलाकर की। कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन लाते हैं। प्रधानाचार्य मनोज कुमार दुबे ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान गीता कौशिक, शरत मिश्रा, किरन ठाकुर, प्रदीप भटनागर, संजीव त्यागी, जमाल हैदर आदि मौजूद रहे। संवाद
-