फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिव्यांगों ने उठाई चार हजार रुपये पेंशन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दिव्यांगों ने पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ा कर चार हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने और गैस का कनेक्शन निशुल्क दिए जाने व रहने के लिए मुफ्त में आवास की मांग उठाई। बैठक के बाद उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन पंचायत सचिव को सौंपा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पाल स्थित पंचायत सचिवालय में बुधवार की सुबह एकत्र हुए दिव्यांगों ने बैठक की। उन्होंने सरकार से अपनी मांग रखते हुए कहा कि दिव्यांग होने के कारण कोई कठिन शारीरिक कार्य करने में असमर्थ हैं। इसलिए उनको मिल रही पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ा कर चार हजार रुपये प्रतिमाह की जाए। उनको आयुष्मान कार्ड मुहैया कराया जाए। जिससे उपचार कराने में परेशानी का सामना न करना पड़े। निशुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराने की मांग उठाई। मुफ्त आवास दिए जाएं। जिससे उनको खुले आसमान के नीचे न सोना पड़े। उनको पांच किलो की बजाय दस किलो प्रति यूनिट के हिसाब से राशन दिया जाए। बैठक के बाद उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन ग्राम पंचायत सचिव व पंचायत सहायक को दिया। इस मौके पर शिव कुमार भारती, विनोद, काजल, मोनिका, रूपा देवी, तनुजा चौहान, जगदीश, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें