अमरोहा। विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन और उपकरण वितरण छह फरवरी तक होगा। आधार कार्ड के जरिए सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। मेडिकल परीक्षण के बाद कृत्रिम सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो दिव्यांगता की श्रेणी में है। उसके लिए कृत्रिम सहायक उपकरण दिए जाएंगे। ऐसे लोगों का मेडिकल टीम परीक्षण कर रही है। ऐसे लोग केवल आधार कार्ड लेकर आएं। उन्हें दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें कृत्रिम सहायक उपकरण दिए जाएंगे। ताकि यह लोग मुख्य धारा में शामिल हो सके।