चंदौसी के गांव कोकावास में दंगल में दांव- पेच दिखाते पहलवान : स्रोत- आयोजक
चंदौसी। तहसील चंदौसी के कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव कोकावास में चल रहे बशीर मियां का सालाना उर्स चल रहा है। उर्स के दौरान आयोजित दंगल में रविवार को दूरदराज से आए पहलवानों ने कुश्ती में भागीदारी कर दांव पेच दिखाए। चंदौसी के दिलशाद पहलवान ने मुरादाबाद मंडल केसरी हिटलर पहलवान को चित कर दिया। इसी क्रम में गाजीपुर इरशाद पहलवान ने रामपुर के बबलू पहलवान और बाबर पहलवान दिल्ली ने टाइगर पहलवान को पटकनी देकर चित कर दिया। नेपाल के थापा पहलवान ने कलुआ पहलवान जम्मू कश्मीर को हरा दिया।
वहीं, दूर दराज से आए कव्वाल अपना कलाम व कव्वालियां पेश कर रहे हैं। इस दौरान डीलर जरीफ अहमद, नजर खान, बाबू खान प्रधान, नासिब आदि का सहयोग रहा।