फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से डिडौली के युवक की मौत, सैकड़ों लोग हैं बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से डिडौली के युवक की मौत, सैकड़ों लोग हैं बुखार से पीड़ित
विज्ञापन

डिडौली (अमरोहा)। जिले डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डेंगू से डिडौली के युवक की मौत हो गई। जबकि गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक क्षेत्र सरकड़ा कमाल, असगरीपुर के बाद अब डिडौली गांव में भी बुखार और डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। यहां पर इरफान अली का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 9 बच्चे हैं। सबसे छोटा 19 वर्षीय बेटा जमाल को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और शनिवार की सुबह जमाल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जांच के दौरान जमाल को डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। वहीं जिले में अब तक बुखार और डेंगू से पंद्रह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें