फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डायरिया का कहर, हर दिन सात मरीज हो रहे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तीन डिग्री तापमान लुढ़कने के बाद भी तपिश ने बेहाल किया। गलत खान-पान के चलते डायरिया का कहर इन दिनों बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 50 से 60 ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से सात मरीजों को रोजाना भर्ती किया जा रहा है। जनरल वार्ड में 27 मरीज भर्ती हैं। इसमें से तीन मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के मौसम में मरीजों में पानी की कमी हो रही है। तापमान तेजी से बढ़ने के कारण बच्चों से बड़े तक डायरिया के प्रभाव में आ रहे हैं। अगले ढाई महीने तक एसी ही स्थिति बने रहने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं जंक फूड के कारण बच्चों में लीवर में इन्फेक्शन की समस्या आ रही है। इस तरह के 10 मरीज हर दीन जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनके अभिभावकों का कहना है कि बच्चे नूडल्स के लिए जिद करते हैं। न देने पर खाना ही नहीं खाते। डॉक्टरों ने इन्हें सलाह दी है कि नूडल्स की जगह बच्चे को वेजीटेबल सूप पिलाएं। डॉक्टरों की सलाह है कि बाहर निकलें तो पानी की बोतल अपने साथ रखें। हर दिन कम से कम 10 गिलास पानी पीएं। गर्मियों में जंक फूड, फ्रिज में रखा बासी खाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टर सलाद, फल, जूस व ओआरएस लेने की सलाह दे रहे हैं। उधर जिला अस्पताल में मंगलवार को 1164 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें 13 मरीज बुखार के मिले। जबकि 53 मरीज डायरिया से पीड़ित थे। इसमें से सात मरीजों को भर्ती कर उपार शुरू किया गया है। वहीं जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा है। जबकि सोमवार को 43 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

गंभीर मरीजों में ये हैं लक्षण
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि डायरिया के गंभीर मरीजों को बेहोशी, दौरे पड़ना, पेशाब न करना आदि लक्षण मिलते हैं। इन मरीजों को लगातार ग्लूकोस चढ़ाया जाता है। इसलिए सामान्य उल्टी दस्त की समस्या होने पर फौरन डॉक्टर से परामर्श व दवा लें। इलाज न लेने पर यह समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये करें
- ओआरएस, नारियल पानी का सेवन करें
- दलिया, मूंग की दाल आदि हल्का भोजन करें
- गर्मी में कम से कम बाहर निकलें
- बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें
- बच्चों को खरबूजा, तरबूज, पपीता आदि खिलाएं
- जंक फूड बिल्कुल न खाएं
- फ्रिज में रखे बासी खाने से परहेज करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें