रजबपुर (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव कूबी में अधिग्रहित जमीन से सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर किसानों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। किसानों ने मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही है।
भाकियू टिकैत गुट के जोया ब्लाॅक अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान कराने का केवल आश्वासन दिया जा रहा है। जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। किसानों को धरने पर बैठे दो दिन बीत गए हैं, लेकिन शासन-प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। इससे लेकर किसानों के बीच रोष बना हुआ है। कहा कि सर्किल रेट से अधिक चार गुना मुआवजा नही दिया गया तो किसान न तो धरने से उठेंगे और न ही वह सरकार को जमीन देंगे। इस दौरान महेंद्र सैनी, बेगराम सिंह, गुड्डू चौधरी, आशीष चौधरी, प्रवीण सिंह, सूरजपाल सिंह, संतराज सिंह, बृजपाल सिंह, सतपाल सिंह, सूरज सिंह, राजवीर सिंह, बबीता देवी, रितु देवी, राजेंद्री देवी, पूनम देवी, सरोज देवी, सर्वेश चौधरी आदि मौजूद रहे।