फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेलकूद प्रतियोगिता में धनिष्ठा, वंशिका, हिमांशी, प्रीत सिंह संधु का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। संकुल स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन दौड़ में धनिष्ठा, वंशिका, हिमांशी, प्रीत सिंह संधु, उदिशा ने सबको पछाड़ दिया। गोला फेंक में यशी यादव, ज्योति, संजली व भाला फेंक में मंतशा, यशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिव इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में किसान आदर्श इंटर कॉलेज की वंशिका प्रथम, 100 मीटर में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की तान्या द्वितीय, 200 मीटर में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की रिंकी द्वितीय, 800 व 15 सौ मीटर दौड़ में शिव इंटर कॉलेज की धनिष्ठा प्रथम व 800 मीटर में इसी कॉलेज की निशि, 15 सौ मीटर में सेंट मेरी इंटर कॉलेज की यशी द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर 100 मीटर में शिव इंटर कॉलेज की हिमांशी प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहाली जागीर की साफिया द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में किसान आदर्श इंटर कॉलेज की प्रीत सिंह संधु प्रथम, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की मानवी द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में किसान आदर्श इंटर कॉलेज की प्रीत सिंह संधु प्रथम व शिव इंटर कॉलेज की हिमांशी द्वितीय स्थान पर रही।
सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की रिंकी प्रथम, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की अंशिका द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की मंतशा प्रथम, शिव इंटर कॉलेज की रोमा द्वितीय, 400 व 800 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ इंटर कॉलेज की उदिशा प्रथम, 400 मीटर में केएसएम इंटर कॉलेज की रूपाली व 800 मीटर दौड़ में शिव इंटर कॉलेज की आंचल द्वितीय स्थान पर रही। 15 सौ मीटर में गुरु राम राय इंटर कॉलेज की अंशिका प्रथम, शिव इंटर कॉलेज की कुंती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग भाला फेंक में शिव इंटर कॉलेज की मंतशा ने प्रथम व इसी कॉलेज की प्रियांशी ने द्वितीय स्थान, गोला फेंक में शिव इंटर कॉलेज की ज्योति ने प्रथम व सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल की मनीषा द्वितीय, जूनियर वर्ग में भाला और गोला फेंक में नेहा मेमोरियल इंटर कॉलेज की यशी यादव ने प्रथम स्थान जबकि शिव इंटर कॉलेज की महक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक सब जूनियर वर्ग में एचसीएम कुमराला की संजली प्रथम, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की महक द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता संचालन में कमलेश यादव, शुभम कुमार, प्रदीप कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें