फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर उमड़ा सैलाब

Thu, 20 Apr 2023 12:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

भोर होते ही गंगा में स्नान का क्रम शुरू हो गया। हर हर गंगे के उद्घोष संग श्रद्घालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। स्नान काफी देर तक चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन
बैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में बैशाख अमावस्या पर पतित पावनी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों, पुरोहितों और जरूरतमंद लोगों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए।

 

तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण का कहना है कि अमावस्या पर गंगा में स्नान करने, पुरोहितों व ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देने का विशेष विधान है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग स्नान के बाद जरूरतमंदों को दान दक्षिणा देते हैं। बैशाख माह की अमावस्या पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्घालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। भोर होते ही गंगा में स्नान का क्रम शुरू हो गया। हर हर गंगे के उद्घोष संग श्रद्घालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। स्नान काफी देर तक चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें