फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

सार

शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।हालांकि बारिश के कारण खराब हुए मौसम के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन
Devotees take a dip in the Ganges on Sharad Purnima - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। हालांकि बारिश के कारण खराब हुए मौसम के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन

रविवार को शरद पूर्णिमा के साथ ही भगवान वाल्मीकि की जयंती थी। इस कारण पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने के लिए आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं के ब्रजघाट व तिगरी में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रविवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।
तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा ने बताया कि मौसम खराब और बारिश होने के कारण शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। जबकि शरद पूर्णिमा पर ब्रजघाट व तिगरी में स्नान को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें