फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बूथों, वार्डों का निर्धारण कर सूची समय से उपलब्ध कराएं : डीएम

सार

डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि जल्द से जल्द मतदान बूथों और वार्डो का निर्धारण करके सूची उपलब्ध करा दें।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। कहा कि मतदान बूथों में मूलभूत सुविधाओं का भी परीक्षण कर लिया जाए।बृहस्पतिवार को नगर निकाय निर्वाचन के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मतदान बूथों और वार्डो का निर्धारण करके सूची उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि जल्द से जल्द मतदान बूथों और वार्डो का निर्धारण करके सूची उपलब्ध करा दें।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। कहा कि मतदान बूथों में मूलभूत सुविधाओं का भी परीक्षण कर लिया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निकाय निर्वाचन के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
कहा कि मतदान स्थल किसी धार्मिक स्थल, मकान, अस्पताल, पुलिस स्टेशन अथवा किसी विशिष्ट संप्रदाय से संबंधित विद्यालयों जिनमें संप्रदाय से संबंधित शिक्षा दी जाती हो, के भवन में कदापि न बनाए जाए। मतदान स्थल बनाने के लिए कम से कम 20 वर्ग मीटर का बड़ा कमरा होना चाहिए। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मतदान बूथों और वार्डो का निर्धारण करके सूची उपलब्ध करा दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। कहा कि मतदान बूथों में मूलभूत सुविधाओं का भी परीक्षण कर लिया जाए कि वहां पर सभी सुविधाएं हैं। अपर जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण की भी कार्य योजना तैयार की जाए। नगर निकाय चुनाव सरकार द्वारा समय से कराए जाएंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, उप जिला अधिकारी सदर, हसनपुर, धनौरा, नौगांवा, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें