अमरोहा। केंद्र सरकार ने शिया और सुन्नी वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तीकरण दक्षता और विकास (उम्मीद) अधिनियम लागू होने से इस कार्य में तेजी लाई जा रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन ने बताया कि जिसमें वक्फ की कई संपत्तियां हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर संपत्ति की सूचना दर्ज कराने के लिए सुन्नी व शिया वक्फ के मुतवल्ली, सचिव, प्रशासक व प्रबंध समिति को संपत्ति का सारा ब्योरा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।