फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ : अरुण सिंह

Thu, 28 Dec 2023 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नौगावां विधानसभा क्षेत्र के गांव रझोहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। बिना भेदभाव के योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश विकसित होने की दिशा में तेजी के साथ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव में हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों के हित में कार्य किए हैं। पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मन निधि जैसी योजनाएं चलाकर सभी को लाभान्वित किया है। लाभार्थियों को चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि 70 वर्षों तक कांग्रेस ने जनता को लूटने का काम किया है। देश विकास में बहुत पिछड़ गया था। अनगिनत घोटाले हुए। जब से देश में मोदी की सरकार आई है तब से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर व कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अतुल चौधरी ने मुख्य अतिथि को हनुमान जी की मूर्ति भेंटकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डीएम राजेश कुमार त्यागी, आदमपुर मंडल प्रभारी विजय पांडेय, विधायक महेंद्र खड़कवंशी, पूर्व विधायक कमल मलिक, सुरेश नागर, सोरन सिंह, सुधीर चौहान, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र खड़कवंशी व ममता गुर्जर, मनीष नागर रहे। कार्यक्रम के बाद हसनपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे। केंद्र सरकार के कार्याें और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें