फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर इनोवा कार मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी कलक्टर की इनोवा कार की नंबर प्लेट के मामले में तूल पकड़ लिया है। बुधवार को कार स्वामी के बयान दर्ज किए गए। कार स्वामी ने एक कारोबारी पर व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता के चलते ऐसा करने का आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक चल रही थी। इस दौरान समिति के सदस्य अनिल जग्गा ने डिप्टी कलक्टर की कार पर बलेनो गाड़ी का नंबर लिखा होने का आरोप लगाया था। आरोप लगने के साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू करा दी गई। बुधवार को इनोवा कार स्वामी अजय कुमार ने अपना पक्ष रखा। विभागीय अधिकारियों ने उनके बयान दर्ज किए। अजय कुमार का कहना है कि आरोप निराधार हैं। कार की नंबर प्लेट पर बलेनो का नंबर दर्ज होने का जो आरोप लगाया जा रहा है। वह पूरी तरह से गलत है। प्रतिद्वंद्वी कारोबारियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूरे मामले को व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित बताया।
विज्ञापन

मालूम रहे कि आरटीओ महेश कुमार शर्मा इनोवा गाड़ी के मालिक पर 26500 का जुर्माना लगा चुके हैं। जबकि टैक्स जमा करना बाकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें