फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आठ में से चार सीएचसी पर ही दंत चिकित्सक, दे रहे सिर्फ परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने को लगातार दावे तो किया जाते हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिले की सीएचसी में दांतों के मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पहले ही आठ में मात्र चार सीएचसी पर दंत चिकित्सकों की तैनाती है, लेकिन उनके पास संसाधन ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में वह मरीजों को मात्र परामर्श ही दे पा रहे हैं। न तो इन्हें रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) के लिए डेंटल चेयर ही उपलब्ध कराईं हैं और न ही संबंधित रसायन।
विज्ञापन


अमरोहा सीएचसी में बंद मिला कक्ष
अमरोहा। जिला मुख्यालय पर स्थित सीएचसी में भी व्यवस्थाएं चौपट हैं। यहां दंत चिकित्सक की तैनाती होने के साथ-साथ कक्ष भी बना है। साथ ही डेंटल चेयर व संसाधन भी मिले हैं। बृहस्पतिवार को दंत चिकित्सक डॉ. गौरव का कक्ष बंद मिला। वहां पहुंचे मरीजों ने बताया कि सुबह से ही कक्ष के बाहर ताला लटका हुआ है। सीएचसी प्रभारी डॉ. उमर फारूक ने बताया कि बृहस्पतिवार को डॉ. गौरव अवकाश पर थे। संवाद
-
चिकित्सक तैनात, सुविधाएं नहीं
हसनपुर/आदमपुर/ढबारसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत रोग चिकित्सक की तैनाती तो है, लेकिन मरीजों को सिर्फ परामर्श ही मिल पा रहा है। हसनपुर सीएचसी में डॉक्टर प्रियंका की तैनाती है, लेकिन उनके पास मशीन नहीं है। चिकित्साधीक्षक डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि दांतों की मशीन पहले थी। लेकिन वह खराब हो गई है। दूसरी मशीन के लिए विभाग को लिखा गया है। जल्द ही नई मशीन प्राप्त हो जाएगी। उधर, रहरा सीएचसी में दंत चिकित्सक के रूप में डॉक्टर सुशील गुप्ता की तैनाती और ढबारसी सीएचसी में दंत चिकित्सक के रूप में डॉ.दीप शिखा की तैनाती है। लेकिन वहां भी मशीन नहीं हैं। मरीजों को केवल परामर्श एवं दवाएं दी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन


गजरौला आते हैं दांतों के 15 से 20 मरीज
गजरौला। सीएचसी में डॉ. मनीष कुमार दंत रोग विशेषज्ञ हैं। सीएचसी में दांतों को चेक करने की मशीन है। सामान्य पीड़ा होने पर मरीज को दवाई दी जाती है। अधिक दिक्कत होने पर दांत उखाड़ने की सुविधा भी है। यहां पर नए दांत भी लगाए जाते हैं। मगर अभी आरसीटी का काम नहीं किया जाता। जिसके चलते उन्हें निजी चिकित्सक के पास जाना पड़ता है।संवाद
-
जिले में आठ सीएचसी हैं। पिछले दिनों तक छह सीएचसी में दंत चिकित्सकों की तैनाती थी। लेकिन, दो का तबादला हो गया है। चार सीएचसी पर दंत चिकित्सक तैनात हैं, जबकि अमरोहा और गजरौला में डेंटल चेयर व अन्य सुविधाएं हैं। शासन से चार डेंटल चेयर जल्द मिलने की संभावना है। डेंटल चिकित्सा में लगातार सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें