फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाढ़ राहत चौकियों पर होगी डेंगू-मलेरिया की जांच, दवाएं भी मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बारिश का मौसम आने वाला है। बारिश के बाद खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन जाते हैं। जिससे 12 से अधिक गांव प्रभावित होते हैं। हर साल सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो जाती है। बाढ़ के बाद गांवों में जलभराव के कारण मच्छर पनपते हैं और बीमारियां फैल जाती हैं। इन हालातों से निपटने के लिए प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है। मानसून से पहले हसनपुर, गजरौला और मंडी धनौरा के खादर क्षेत्र में 15 बाढ़ राहत चौकियां बनाकर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। चौकियों पर ही मरीजों की डेंगू-मलेरियां की जांच होगी। साथ ही दवाएं दी जाएंगी। दवाओं के इंतजाम के साथ ही डॉक्टर और स्टाफ की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में बारिश के बाद हर साल हालात बिगड़ते हैं। जलभराव के बीच आवागमन बंद होने के बाद लोगों को महीनों तक जहरीले कीड़ों के काटने के डर बना रहता है। गंगा किनारे के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में बारिश से पहले ही लोगों में खौफ है। खादर में मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों का प्रकोप थामने के साथ ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रशासन ने इस बार 15 बाढ़ चौकियां सक्रिय कर डॉक्टर और स्टाफ की उतनी ही टीमें गठित की हैं। साथ रोस्टरवार ड्यूटी लगाई है। मालूम रहे कि पिछली बार खादर में 13 बाढ़ चैकियां बनाई गई थीं। इस बार महकमे ने दो अतिरिक्त बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। चौकियों में डेंगू, मलेरिया समेत बुखार, डायरिया, एलर्जी आदि बीमारियों की जांच, इलाज व दवाओं के बंदोबस्त के साथ कर्मचारियों को लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है।
बाढ़ राहत चौकियों में मरीजों को डेंगू, मलेरिया की जांच के साथ ही दवाओं की भी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा बुखार, खांसी डायरिया, एलर्जी, उल्टी-दस्त सहित दूसरी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डॉ. राजीव सिंघल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक-गांव-चौकियां
मंडी धनौरा-चकनवाला02
-शेरपुर02
आजमपुर01
गजरौलातिगरी-01
-कांकाठेर01
मोहम्मदाबाद01
हसनपुरदयावली-01
-लठीरा01
-सतेड़ा01
ब्लॉक गंगेश्वरी जयतौली-01
-पौरारा01
-दढि़यल-01
गंगाचोली01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें