फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला व किशोरी में डेंगू की पुष्टि, अब तक 16 लोग आ चुके हैं चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुखार के साथ जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। हर दिन डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को हुई 10 डेंगू आशंकितों की जांच में एक किशोरी और महिला पाॅजिटिव मिली हैं। जबकि, 59 मलेरिया आशंकितों की जांच निगेटिव आई। उधर, डेंगू मरीजों को वार्ड में भर्ती करते हुए इलाज शुरू कर दिया है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है।
विज्ञापन

अक्तूबर आधा बीत चुका है। मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, डेंगू भी खूब पैर पसार रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान 10 डेंगू आशंकित पहुंचे, जिसमें अमरोहा निवासी 13 वर्षीय किशोरी और 23 साल की महिला को डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों को वार्ड में भर्ती करते हुए उपचार शुरू करा दिया गया। दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। मलेरिया के भी 59 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे थे। उनकी एलाइजा जांच हुई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि दो डेंगू मरीज मिलने के साथ ही उनका इलाज शुरू करा दिया गया है। मंगलवार को 1207 मरीजों की ओपीडी हुई। जिनमें अधिकांश बुखार के थे। सभी को दवाई देकर भेज दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल में बुखार के 17 मरीज भर्ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें