फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में शामिल होने की तैयारी कर रहे छात्र पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के गांव सैरकपुर निवासी विशाल को ग्राम गादीखेड़ा के पास कुछ युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली उसकी जांघ पर लगी थी। इस मामले में दादा जसवंत की ओर से दो के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को विशाल के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कल ही प्रभारी निरीक्षक का चार्ज संभालने वाले निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उनको पकड़ लिया जाएगा। इस मौके पर अनिल कुमार, कृपाल सिंह यादव, अशोक कुमार, गंभीर सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें