फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉलोनाइजर के खिलाफ भवन और प्लॉट स्वामियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनाइजर के खिलाफ भवन और प्लॉट स्वामियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। सरस्वती विहार के भवन और प्लॉट स्वामियों ने कॉलोनाइजर सुरेंद्र सिंह औलख के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कहा कि चार साल पूर्व उनसे प्लॉट खरीदे। प्लाटिंग के दौरान सड़क, बिजली की सुविधा मुहैया कराने का वादा किया था। चार बीत गए, लेकिन बिजली की सुविधा तो दूर खंभे भी नहीं गढ़वाए गए। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
रविवार को एकत्र होकर बुध बाजार में सुरेंद्र औलख के घर सामने पहुंचे। यहां सड़क पर उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्लाटिंग के समय सुरेंद्र औलख ने यह वादा किया था कि उनको बिजली की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। चार बीत गए, लेकिन बिजली पहुंचाना तो दूर खंभे तक नहीं गढ़वाए गए। जिसके चलते वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली नहीं मिलने के कारण वह घर होने के बावजूद भी ताला लगाकर दूसरी जगह रह रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा जल्द ही बिजली का इंतजाम नहीं कराया गया तो वह सुरेंद्र औलख के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुखदर्शन सिंह, प्रवीण सिंह, पदम, सुभाष, राहुल कुमार, राजीव तोमर, रिंकू कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी नागरिकों की समस्या का संबंध नगर पालिका से है, इसलिए उनको नगर पालिका के पास जाना चाहिए। उनका इस समस्या से कुछ लेना देना नहीं है। उनके खिलाफ प्रदर्शन गलत कर रहे हैं।
सुरेंद्र सिंह औलख, कॉलोनाइजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें